NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य
NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य 📖 अध्याय परिचय — सत्रिया और बिहू नृत्य “सत्रिया और बिहू नृत्य” पाठ असम की समृद्ध संस्कृति और वहाँ के प्रसिद्ध नृत्य-रूपों से परिचित कराता है। इस पाठ में सत्रिया नृत्य की भक्ति एवं शास्त्रीय परंपरा तथा बिहू नृत्य की उत्सव और आनंद से जुड़ी परंपरा का वर्णन किया गया है। पाठ के माध्यम से हमें भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, नृत्य और संगीत के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। पाठ से आइए, अब हम इस पाठ को थोड़ा और निकटता से समझ लेते हैं। आगे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी। मेरी समझ से (क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन – सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए— प्रश्न 1. माँ एलेसेंड्रा के बारे में कौन- -सा कथन सत्य है? • वे असम के जीवन के बारे में बहुत-कुछ जानती थीं। • उन्हें असम, बिहू और सत्रिया नृत्य से बहुत प्रेम था। • उन्होंने एंजेला को कुछ असमिया शब्द भी सिखाए। • वे अपने कार्य में सहायता के लिए बेटी को लाई थीं। उत्तर: • वे असम के जीवन के बारे में बहुत-कुछ जानती थीं। प्रश्न 2. “अनु और एंजेल...